- सेंसेक्स के 30 में से 11 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर नुकसान में
- टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा गिरा, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक भी नुकसान में
Dainik Bhaskar
Dec 31, 2019, 09:49 AM IST
मुंबई. साल के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। मंगलवार को सेंसेक्स 101.27 अंक की गिरावट के साथ 41,456.73 पर खुला। प्री-ओपनिंग सेशन में इसने 41,607.49 का उच्च स्तर छुआ था। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट आई। ये 25.55 अंक गिरकर 12,230.30 पर खुला।
इससे पहले सोमवार को भी सेंसेक्स गिरावट के साथ लेकिन निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 17.14 अंक की गिरावट के साथ 41,558 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 14.80 अंक ऊपर 12,260.60 पर हुई थी।
टेक महिंद्रा का शेयर 1% से ज्यादा गिरा
सेंसेक्स के 30 में से 11 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर गिरावट के साथ खुले। टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 1.57% गिरा। इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में भी 1% तक की गिरावट रही। वहीं, एक्सिस बैंक का शेयर 0.44%, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 0.36% चढ़ा। इसके अलावा एलएंडटी, आईटीसी और सनफार्मा के शेयर भी बढ़त के साथ खुले।
रुपए में 5 पैसे की मजबूती
सोमवार को 1 डॉलर के मुकाबले रुपए में 5 पैसे की तेजी आई और यह 71.26 पर खुला। सोमवार को 1 डॉलर के मुकाबले रुपया 71.31 पर बंद हुआ था।

