नयी दिल्ली: वर्ष 2022-23 में देश में अब तक का सबसे अधिक कोयला उत्पादन हुआ है। वर्ष 2022-23 में अखिल भारतीय कोयला उत्पादन 893.19 मिलियन टन (MT) (अनंतिम) था, जबकि वर्ष 2021-22 में 778.21 मीट्रिक टन की तुलना में लगभग 14.77% की वृद्धि हुई थी।
पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2022-23 में असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों में कोयले के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है।
जम्मू-कश्मीर राज्य में वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में कोयला उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है।
देश में कोयले की अधिकांश आवश्यकता स्वदेशी उत्पादन/आपूर्ति के माध्यम से पूरी की जाती है। सरकार का ध्यान कोयले का घरेलू उत्पादन बढ़ाने और देश में कोयले के गैर-जरूरी आयात को खत्म करने पर है। कोयले के घरेलू उत्पादन में वृद्धि से कोयले के गैर-जरूरी आयात पर रोक लगेगी और देश में आयातित कोयले पर निर्भरता कम हो सकती है।
यह जानकारी केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी.